Advertisement

फतेहपुर शाखा की बैठक में भाकपा माले को मजबूत बनाने का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के भाकपा माले फतेहपुर शाखा की बैठक 28 अप्रैल को सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

बैठक में उपस्थित रंजीत सिंह, सुलेखा कुमारी, अनील सिंह, सुनीता देवी, आशा देवी आदि ने अपने विचार किए। बैठक में वर्ष 2024 का लेवी वसूली, पार्टी एवं लोकयुद्ध सदस्यता, आगामी मई माह में प्रखंड सम्मेलन करने, आगामी 22 मई को विभूतिपुर में कॉमरेड रामदेव वर्मा स्मृति समारोह में भागीदारी दिलाने समेत अन्य सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित माले समर्थकों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि माले जनता के हरेक सवालों को लेकर संघर्षरत रहती है। संघर्ष के माध्यम से सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं। मुखिया, सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक से सवाल करते हैं। उनके द्वारा चलाये गये जन हितैषी योजनाओं में लूट- खसोट एवं धांधली के खिलाफ लड़ते हैं।

हरेक बड़ा जन भागीदारी वाला आंदोलन जीत की ओर अग्रसर होता है। अतः फतेहपुर में किसान महासभा, ऐपवा, खेग्रामस जैसे जन संगठनों का सदस्यता अभियान चलाकर भाकपा माले को और बड़े संघर्ष के लिए मजबूत बनाना वक्त की मांग है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *