रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में 2 नवंबर को झारखंड कुम्हार प्रजापति महासंघ बोकारो की एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। अध्यक्षता महासंघ के बोकारो जिलाध्यक्ष शेखर प्रजापति ने की।
बैठक में सामाजिक परिवेश पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राजनीतिक हस्तक्षेप को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 9 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में बोकारो से सैकड़ों प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही, नवंबर और दिसंबर माह में संगठनात्मक ढांचा को अधिक मजबूत करने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेखर प्रजापति ने कहा कि समाज के पदाधिकारियों को बोकारो जिले के प्रत्येक गांव में जाकर संगठन को सशक्त बनाना होगा। समाज के कमजोर वर्गों को एकजुट कर उनके हक और अधिकारों की रक्षा के लिए जिला कमेटी सदैव तत्पर रहेगी। बैठक में समाज के लड़का-लड़की विच्छेद के मामलों पर भी गंभीर चर्चा की गयी। निर्णय लिया गया कि समाज सदैव लड़की के न्याय पक्ष में खड़ा रहेगा।
बैठक के अंत में बाराडीह रहिवासी अमीन महतो के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मुख्य रूप से विशेश्वर महतो, केशव महतो, हीरालाल वकील, हीरालाल महतो, जीवन जगन्नाथ, रामलाल महतो, सदानंद महतो, मुकेश महतो, बीरेंद्र प्रजापति सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply