Advertisement

माकपा की बैठक में ऐतिहासिक दिवस आयोजन का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में 11 अप्रैल को माकपा (भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी) बेरमो लोकल कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऐतिहासिक दिवस आयोजन को लेकर चर्चा की गयी। अध्यक्षता वरीय माकपा नेता श्याबिहारी सिंह दिनकर ने की।

उक्त बैठक में पार्टी के जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा ऐतिहासिक दिवस आयोजन को लेकर दिशा निर्देश के लिए उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकल कमिटी सचिव मनोज पासवान द्वारा पिछले कामो की रिपोर्ट पटल पर रखी गयी।

रिपोर्ट पर सभी सदस्यों की प्रतिक्रिया के बाद रिपोर्ट पारित किया गया। यहां सदस्यों के नवीकरण पर भी चर्चा की गयी। इसके पूर्व सुबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एवं माकपा के केंद्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य सुनीत चोपड़ा की निधन पर श्रधांजलि दी गयी।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 13 अप्रैल को जालियांवाला बाग हत्याकांड की भावपूर्ण स्मृति, 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेदकर की जन्मदिन के अवसर पर संबिधान बचाओ देश बचाओ,  आदि।

22 अप्रैल को मार्क्सवाद के महान शिक्षक ब्लादिमीर इलीच लेनिन का जन्म दिवस, आगामी एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस तथा 5 मई को सर्वहारा क्रांति के महान योद्धा व दार्शनिक कार्ल मार्क्स की जयंती विभिन्न स्थानों पर मनाई जायेगी। बैठक में उपरोक्त के अलावा महिला नेत्री सुमित्रा देवी, रेणु दास, माकपा नेता कमलेश गुप्ता, कन्हाई शर्मा, समीर सेन, राजू अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *