किसानों द्वारा 9 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मजदूर विरोधी चार श्रम कोड, मनरेगा में किए गये बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने आदि मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी को संयुक्त श्रम संगठन, किसान एवं मजदूर संगठनों के देशव्यापी आम हड़ताल पर भाकपा माले कार्यकर्त्ता समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। वहीं 8 फरवरी को ताजपुर के जनता मैदान में भाकपा, माकपा, भाकपा माले एवं एसयूसीआई से जुड़े श्रमिक मजदूर एवं किसान संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। जबकि 9 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
वर्ष 2025 का बकाया लेवी वसूली, लोकायुक्त एवं पार्टी सदस्यता के काम में तेजी लाने एवं फरवरी के अंत में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन करने समेत अन्य निर्णय 7 फरवरी को बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आहूत प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बतौर पर्यवेक्षक माले जिला सचिव उमेश कुमार बैठक में उपस्थित थे। मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज , संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. कयूम, मुंशीलाल राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले केंद्र एवं राज्य स्तरीय किसान, मजदूर, छात्र, युवा महिला हितैषी मूद्दों पर संघर्ष चलाने के साथ ताजपुर के विकास, विस्तार, खुशहाली, मानवाधिकार की रक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष चलाने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले आंदोलन की पार्टी है। आंदोलन के माध्यम से आमजनों को न्याय दिलाती रही है। उन्होंने ताजपुर में छात्र- युवा- महिला संगठन को मजबूत कर शिक्षा-रोजगार- चिकित्सा के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की।
![]()













Leave a Reply