Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक तेनुघाट में करने का निर्णय

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। वर्ष 1887 में लाला हरगोविंद दयाल द्वारा कायस्थ महासभा का स्थापना किया गया था। जिसमें काली प्रसाद कुलभास्कर द्वारा आर्थिक सहयोग भी दिया गया था। जिसमें उस समय से चित्रांश को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

वर्ष 1925 में डॉ राजेंद्र प्रसाद इस संस्था से जुड़े थे। अभी भी हमारे बीच बहुत बिखराव है। हमें एक दूसरे को एक साथ जोड़ना जरूरी है। जिसके लिए हमें महिलाओं को आगे लाना होगा। तभी हम आगे बढ़ेंगे और एकजुटता सफल होगी।

उक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में महासभा के जिला प्रभारी गिरिवर नंदन प्रसाद ने कहा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रसाद ने बताया कि हमें जिला स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर संगठन बनाया जाना चाहिए। जिससे हम सदस्य बनाने पर जोर दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी 23 अप्रैल को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। समिति के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने प्रखंड से पंचायत स्तर पर चित्रांश सदस्यों को एकजुट करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज के रहिवासियों को ज्यादा ज्यादा मदद करेंगे।

रमेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन अति आवश्यक सुचारू रूप से चलाने के लिए हमें एक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने सदस्य बनाने पर भी जोर दिया। शंकर सहाय ने कहा कि हमें युवाओं को आगे लाना होगा। जिससे प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर हम मजबूत होंगे। नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें एक छत के नीचे आना है।

इसके लिए संगठन को सुचारू रूप से चलाना होगा, वरना एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। स्वरूप सहाय और मिथिलेश कुमार आदि ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमें हमेशा बैठक करना होगा, ताकि हम एक दूसरे के नजदीक आवे और इसके लिए हमें बड़े बुजुर्ग की राय लेना जरूरी है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की फोटो पर फूल चढ़ा कर और भगवान चित्रगुप्त का भजन कर किया गया। बैठक में बसंत कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार, राजवर्धन सहाय, रितेश सिन्हा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी ने करते हुए कहा कि आगामी 23 अप्रैल को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक तेनुघाट में होगी। जिसमें समाज के सबकी भागीदारी आवश्यक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *