एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बालीडीह के रियांश मैरिज हॉल में 19 मार्च को झारखंड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) बोकारो जिला कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता आरिज हुसैन तथा संचालन रथु लहरी ने किया।
जानकारी के अनुसार जेएलकेएम जिला कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 मार्च की संध्या 3:30 बजे जिला के हद में कर्बला मैदान शिवनडीह में ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को एक साथ पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। कहा गया कि उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम कुमार महतो शामिल होंगे। साथ ही और भी अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में गणमान्य जनों को आमंत्रित किया जाएगा तथा कार्यक्रम को पूरा हर्ष उल्लास व् धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजनकर्ता शमसुद्दीन अंसारी होंगे। उन्हीं की अगुवाई में कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री शमसुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा केंद्रीय महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी, केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य मनोहर सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य उमेश महतो, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आरिज हुसैन, बीकेएमएस जियाडा अध्यक्ष बलराम झा, बोकारो जिला महामंत्री मोहम्मद अताउल्लाह अंसारी, बोकारो जिला उपाध्यक्ष पंचु महतो, जिला सचिव राहुल महतो, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष रथु लहरी, अल्पसंख्यक सदस्य मुताबिल अंसारी, वरीय नेता नलिन कपरदार, बोकारो उत्तरी क्षेत्र प्रभारी गौरी लाल महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply