प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (प. सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सारंडा क्षेत्र के गुवा पश्चिमी पंचायत में आजसू पार्टी द्वारा 7 अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते आजसू केंद्रीय सदस्य सह आनंदपुर प्रखंड प्रभारी समीर शेख ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभी महिलाओं एवं पुरुषों को अपने-अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा गया। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य शेख के नेतृत्व में सैकड़ो महिला एवं पुरुष ने आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों को देखते हुए पार्टी का दामन थामा।
आजसू पार्टी का दामन थामने वालो में गुवा पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी अल्बर्ट डांहागा ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वालो में शांति दास, विमला देवी, जोशना देवी, ननिका बोदरा, सारिका बोदरा, छोटी होरो, बउलो महतो, दीपा पान, अनीता भेंगरा, सुमी दास, लक्ष्मी देवी, अमिताभ नायक, सावन लोहरा, गोबिंदा करवा, राजेश पात्रो शामिल हैं।
इस मौके पर आजसू पार्टी के पदाधिकारी सहित मुख्य रूप से उपस्थित नोवामुंडी प्रखंड के अखिल झारखंड अल्पसंख्यक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अंसारी, प्रभाकर महापात्रा, कृष्ण गगराई, धीरज दास, पूरण दास, अमन नाइट, बादल गोछैत, कार्तिक तांती, सुरेश पात्रो, अमन ठाकुर, आदि।
करण गोप, राहुल मुर्मू, पूर्णिमा सामंत, बिनीता लोमंगा, सुरु नायक, नसीमा खातून, धनी लुगुन, आशा गोडसरा, पूर्णिमा करकेट्टा, शिल्पा मंडल, जुली लुगुन, जश्मीन पूर्ति, बहामानी सुरीन, शीतल सुरीन, अंजू गागराई, सुमन तांती, रानी खंडाईत, कल्पना बागे, पूनम लोहरा, संगीता आर्या आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply