एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित युवा व्यवसायी संघ कार्यालय में संघ के संरक्षक देवी दास की अध्यक्षता में 13 मार्च को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी अप्रैल माह में संघ का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार बैठक में संघ के वर्तमान अध्यक्ष वैभव चौरसिया, सचिव बैजु मालाकार एवं कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार ने संरक्षक मंडली को पत्र सौंपते हुए वर्ष 2024 से 2026 का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसलिए वर्ष 2026 से 2028 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव जल्द कराने का आग्रह किया गया।
इस पर विचार-विमर्श के बाद संरक्षक मंडली ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि युवा व्यवसायी संघ का वर्ष 2026 से 2028 का चुनाव अप्रैल माह में कराया जाएगा। कहा गया कि चुनाव से संबंधित अगली बैठक संरक्षक मंडली अपने सुविधानुसार जल्द तय करेगी। बैठक में संघ के कई सदस्य उपस्थित थे और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।
![]()













Leave a Reply