Advertisement

रसोईया, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में आम हड़ताल का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। रसोईया, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक 10 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में बीआरसी ताजपुर परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता आशा कार्यकर्ता सविता कुमारी तथा संचालन रसोईया संघ ऐक्टू के ताजपुर प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर बतौर अतिथि ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए रसोईया संघ के संरक्षक सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार खुद ही न्यूनतम मजदूरी कानून का उलंघन करती है।

उन्होंने तमाम स्कीम वर्कर्स को कम से कम 10 हजार रुपये मानदेय, राज्य कर्मी का दर्जा समेत अन्य सरकारी सुविधा देने की मांग की। उन्होंने तमाम स्कीम वर्कर्स से ऐक्टू के बैनर तले एकताबद्ध होकर उक्त आंदोलन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील की।

बैठक में आगामी 12 फरवरी को ऐपवा द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन, 18 फरवरी को ताजपुर बीआरसी पर रसोईया का कन्वेंशन, 16 फरवरी को आम हड़ताल के दौरान समस्तीपुर समाहरणालय पर प्रदर्शन, 21 फरवरी को रसोईया द्वारा विधानसभा पर प्रदर्शन एवं 3 मार्च को समस्तीपुर में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के जिला सम्मेलन में बड़ी भागीदारी दिलाकर आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रंजू कुमारी, मोनिका कुमारी, शोभा देवी, सविता कुमारी, सुनीता कुमारी, निभा कुमारी, अनीता कुमारी, मीरा देवी, बिंदू देवी, सुनीता देवी, सुदामा देवी, चंद्रकला देवी, कला देवी, सीमा कुमारी, सुधा ठाकुर, अर्चना देवी आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *