Advertisement

हाजीपुर के राजनैतिक चिंतक डॉ बी. के. पांडेय का महाप्रयाण

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के आर. एन. कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट रह चुके डॉ ब्रज कुमार पांडेय का 4 मई की दोपहर निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की आयु में महाप्रयाण को प्राप्त किया।

दिवंगत डॉ पांडेय सामाजिक विचारधारा के राजनैतिक चिन्तक थे।उन्होंने राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र से संबंधित सैंकड़ो किताबे लिखी है। उनकी लिखी गई किताबे विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। अपने जीवनकाल में डॉ पांडेय ने देश विदेश का भी काफी भ्रमण किया है। अखबारों में तो न जाने उनके कितने संपादकिय आलेख छप चुके होंगे। देश और दुनिया के खबरों पर उनकी नजर लगी रहती थी।

विचार से वे कॉम्युनिस्ट तो थे ही, उनके व्यवहार में भी कॉमरेड की छवि दिखती थी। जो मिल ले, उनके व्यवहार और ज्ञान से बिना प्रभावित हुए नही रहते। वे सदा कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चों को यथासंभव मदद करते थे।

दिवंगत डॉ पांडेय हाजीपुर के सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों में हमेशा भाग लेते आए है। वे हाजीपुर की साहित्यिक संस्था किरण मंडल के भी अध्यक्ष थे। पिछले कुछ माह पूर्व डॉ पांडेय ने ऐतिहासिक गांधी स्मारक पुस्तकालय हाजीपुर को अपनी करीब 500 पुस्तके दी थी। उनके निधन पर हाजीपुर के बुद्धिजीवी और उनके शिष्य मर्माहत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *