एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने पुर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की पूर्व पीएम डॉ सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। देश की उन्नति और प्रगति में उनका योगदान चिरस्थाई है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री व प्रधानमंत्री रहते हुए डॉ सिंह ने देश की शासन व्यवस्था में अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह निर्वहन किया था। उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। कहा कि डॉ सिंह एक विश्व विख्यात अर्थशास्त्री, आर्थिक सुधारों के जनक, मृदुभाषी, सरल सहज सहृदय, सादगी पुर्ण विचारधारा से ओतप्रोत थे।
![]()













Leave a Reply