Advertisement

मडमों में व्रजपात से मावेशी की मौत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में मडमो पंचायत के टोला तुलसीया टांड मे आसमानी बिजली ने धनी रविदास क़ी मावेशी (भैंसा) की मौत हो गयी। घटना 29 सितंबर की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार 29 सितंबर की दोपहर हल्की बारिश क़े साथ हुवे बज्रापत से धनी रविदास की मवेशी की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मडमो पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा सहित आधा दर्जन ग्रामीण मवेसी मालिक के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृत मवेशी (काड़ा) की मुआवजा की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है।

साथ ही पंसस बहराम हांसदा ने ग्रामीण रहिवासियों से घटना की पूरी जानकारी लेकर बताया कि धनी रविदास की आर्थिक स्थिति काफ़ी गंभीर है। खेती क़े लिए मात्र दो ही मवेशी थे, जिसमें एक मवेशी की मृत्यु होने से काफ़ी परेशान है। पुरे परिवार का दु:ख में रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर बिजय रवि, बहराम मरांडी, अजय रविदास, धनी रविदास आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *