Advertisement

अज्ञात वाहन के चपेट में बाइक सवार ठेका मजदूर की मौत

मुआवजे की मांग को लेकर रहिवासियों ने किया पिलपिलो मुख्य सड़क जाम

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पिलपिलो मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार 45 वर्षीय ठेका मजदुर सोमर महतो की मौत हो गई। घटना 15 जुलाई की संध्या की बतायी जा रही है।

उक्त घटना से आक्रोशित रहिवासियों ने मुआवजा की मांग को लेकर पिलपिलो मुख्य सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा आक्रोशित जनों को समझा बुझा कर जाम हटाया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल लाई है। देर रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हेतु 16 जुलाई को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया जाएगा।

मृतक मजदुर बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के पिलपिलो गांव रहिवासी था, जो सीसीएल के एकेकेओसीपी (खास महल) परियोजना में ठेका मजदूरी कर वापस बाइक से अपना घर पिलपिलो लौट रहा था कि मोड़ के समीप बोकारो थर्मल की ओर से आकर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि उसके छोटे छोटे दो पुत्र एवं एक पुत्री है। जिसका पालन पोषण वह कैसे करेगी। बताया कि अब उसका जीवन और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *