प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट उपकारा में दहेज के आरोप में सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी बुटन सिंह की बीमारी के कारण 15 अगस्त को मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार लगभग 48 वर्षीय बुटन सिंह की दहेज की मांग को लेकर 3 वर्ष की सजा हुई थी। इसमें वह लगभग 5 महीने से जेल में बंद था। इस बारे में तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शंभू कुमार ने बताया कि जेल में उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
जिस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बूटन सिंह पूर्व से मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त था और उसके पेट में घाव भी हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
![]()












Leave a Reply