Advertisement

स्मति-दिवस के रूप में मनायी गई डीएवी तेनुघाट में महात्मा एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षाविद्, समाजसेवी, आर्य समाज के सक्रिय कार्यकर्ता एवं प्रखर प्रतिभा के धनी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि 6 फरवरी को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में मनायी गयी।

विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा महात्मा एन.डी.ग्रोवर को समर्पित थी। प्रातः प्रार्थना सभा में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने महात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित किया। तदनंतर शिक्षक व् शिक्षिकाओं द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात सुर्यांशु तिवारी एवं आर्यन राज (कक्षा चौथी के छात्रों) ने अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा में ग्रोवर के बारें में अपने विचार व्यक्त किए।

तदनन्तर प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ग्रोवर का जीवन त्याग एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। आज बिहार, झारखंड के पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में अपने अप्रतिम योगदान के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। आज का यह कार्यक्रम हलधर महतो एवं श्वेता कुमारी के निर्देशन में जयंत कुमार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *