Advertisement

डीएवी कथारा में मनाई गई महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में 6 फरवरी को महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। हवन के पावन पुनीत वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच महात्मा जी के पुनीत कार्यों का स्मरण किया गया।

जानकारी के अनुसार डीएवी कथारा के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महात्मा ग्रोवर को सभी शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षक तेजो मित्रा पाठक ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी उपलब्धियां बतायी।
इस अवसर पर डीएवी कथारा के प्राचार्य बिपिन राय ने भी महात्मा ग्रोवर को सच्चे अर्थों में महात्मा बतलाया।

उन्होंने उन्हें झारखंड और बिहार के अति पिछड़ा क्षेत्र के लिए शिक्षा का मसीहा बताया। कहा कि उन्हीं के अथक परिश्रम एवं प्रयास से कथारा जैसे अल्प विकसित क्षेत्र में डीएवी संस्थान उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रहा है। प्राचार्य ने उनके जीवन को अनुकरणीय एवं आदर्श बनाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर वरीय शिक्षक परमानंद चौधरी, अरविंद कुमार झा, जितेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, मधुमल्लिका उपाध्याय, शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, दीपक कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *