Advertisement

खरवार भोगता समाज विकास संघ के पूर्व संरक्षक का कंजकीरो में मनाया गया पुण्यतिथि

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। खरवार भोगता समाज विकास संघ के पूर्व संरक्षक स्वर्गीय रामदेव गंझू की 11वीं पुण्यतिथि 16 दिसंबर को मनाया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपर घाट के कंजकीरो स्थित लुकूबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में खरवार भोगता समाज बोकारो जिला के जिला प्रवक्ता केंद्रीय सदस्य हीरालाल भोगता ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामदेव गंझू एक साधारण परिवार से थे। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अनेको समाज सेवियों ने स्व. रामदेव के साथ मिलकर खरवार भोगता समाज का नामकरण किया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो जिला गार्जियन भुवनेश्वर गंझू, खरवार-भोगता समाज के केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता हीरालाल भोगता, युवा जिलाध्यक्ष भोला भोगता, युवा जिला सचिव नरेश गंझू, युवा जिला कोषाध्यक्ष बैजनाथ गंझू, जिला सदस्य बिगन गंझू, विनोद गंझू, नारायण गंझू, गोविंद गंझू, खोलनी देवी, बुधनी देवी, शांति देवी, गोविंद गंझू, मैनेजर गंझू, इंद्रमणि सिंह भोक्ता, सुगन गंझू, नरेश भोगता, राजू गंझू, छकन गंझू, विकास भोक्ता, रवि भोक्ता, सितवा देवी, जमनी देवी, रोहिणी देवी आदि दर्जनों खरवार भोगता के समाज सेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ गंझू ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *