प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में 20 जनवरी को सादगी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के सीसीएल सचिव वरुण कुमार सिंह सहित उपस्थित दर्जनों गणमान्य जनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह में मुख्य रूप से आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर मसीहा स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे ने अपना सारा जीवन मजदूरों के लिए समर्पित किया। उन्होंने मजदूरों की सेवा करते हुए संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री तथा केंद्र में कानून मंत्री भी बने। उनका पूरा जीवन सादगी से भरा रहा। कहा कि आज के समय में वैसे नेता के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
सिंह ने कहा कि स्वर्गीय दुबे का बेरमो से काफी लगाव रहा है। वे देश के बड़े-बड़े पदों पर जाने के बाद भी बेरमो से कभी अलग नहीं रहे। इसीलिए उन्हें मजदूर मसीहा कहा जाने लगा। कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ आज जिस ऊंचाई पर है वह स्वर्गीय पंडित बिंदेश्वरी दुबे की देन है।
समारोह में वरुण कुमार सिंह के अलावा जारंगडीह के पूर्व मुखिया उमाशंकर तिवारी, अशोक ओझा, किशुन मंडल, बृजेश सिंह, अंजनी सिंह, हेमंत सिंह, श्रवण कुमार, एस एन रेड्डी, अशोक कुमार, मनोज सिंह, सामु रेड्डी, मोहम्मद सदीक, कृष्णा हाड़ी, अशोक घांसी, मोचीराम खटाई, पीतांबर बेहरा, प्रफुल्ल प्रधान, देवराज भुइया, शैलेंद्र मुखी, संजय कुमार, जय कुमार, रिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply