एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अज्ञात हमलावरों द्वारा व्यवहार न्यायालय बोकारो के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि बोकारो जिला के हद में चास के संगजोरी साइट रहिवासी अधिवक्ता कमलदेव प्रसाद पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बीते 8 जून को लगभग 9 बजे रात्रि में हमला कर दिया। बताया जाता है कि बोकारो के सेक्टर वन स्थित राम मंदिर एवं पत्थर कट्टा चौक के बीच मोटर साइकिल से जाने के क्रम में स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात आरोपी अचानक अधिवक्ता पर रिवॉल्वर से जानलेवा हमला कर दिया।
जिसमें अधिवक्ता बाल बाल बच गये। इसे लेकर 9 जून को अधिवक्ता कमलदेव प्रसाद द्वारा बी एस सिटी थाना में लिखित तहरीर दी गयी है। इस घटना को लेकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ हीं सरकार से अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply