Advertisement

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा-टांगटोना गांव के फुटलबांध में बीते 26 जनवरी को पेड़ से झूलता एक युवक का शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक गोमियां प्रखंड के हद में महुआटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला 30 वर्षीय रूपलाल महतो पिता तालेश्वर महतो के रूप में पहचान होना बताया जा रहा है। मृतक का ससुराल पेटरवार प्रखंड के हद में खैराजारा गांव बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से असंतुलित भी बताया जा रहा है। बीते कई दिनों से वह लापता था।

कसमार पुलिस द्वारा सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि घटना की खबर सुनते ही थाना प्रभारी उज्जवल पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान के लिए कई जगह संपर्क किया गया, जिसके चलते शव की पहचान संभव हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *