
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित दामोदर नदी में रामगढ़ निवासी युवक सोमनाथ चक्रबर्ती उर्फ भोला पंडित (28 वर्षीय) की नहाने के क्रम में गहरे पानी में बीते 18 जुलाई को डूब गया था। मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से दूसरे दिन 19 जुलाई को उसके शव को बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार भोला अपने साथियों के साथ गत 18 जुलाई को दामोदर नदी में नहा रहा था। उसी समय वह नदी के तेज बहाव एवं भंवर में फंस गया। उसके साथ नहा रहे अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।
बताया गया कि भोला अपने दोस्तों को साथ तेनुघाट डैम सहित अन्य जगहों पर घूमने आया था। वह रामगढ़ जिला के हद में मांडू थाना क्षेत्र के टूटीझरना स्थित शांति नगर का रहने वाला था। वह स्वर्गीय हीरालाल चक्रबर्ती का पुत्र है।
इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ तेनुघाट के कॉजवे पुल के नीचे बालूघाट की ओर नदी में नहा रहे थे। पानी के तेज बहाव एवं घुमावदार भंवर में वह फंस कर डूब गया। भोला पंडित के दोस्त पवन कुमार ने बताया कि वे सभी घूमने आए थे।
इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी केके चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले डैम के फाटक को बंद करा कर स्थानीय मछुआरों एवं गोताखोरो के सहयोग से शव को खोजा गया। अंधेरा हो जाने के कारण रात को तलाश बंद कर दी गई।
दूसरे दिन सुबह मछली पकड़ने वाले जाल बिछाकर खोजबीन शुरू की गयी तो उसका शव बरामद हुआ। पुलिस शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके छोटे भाई अमरनाथ चक्रबर्ती को सौंप दिया। शव बरामदगी के बाद मृतक के परिजन एवं दोस्त शोकाकुल हो गए थे।
मृतक भोला के साथ घूमने आए युवक पवन ने बताया कि वे सभी लोग ललपनियाँ के छरछरिया सहित अन्य जगहों पर घूमते हुए तेनुघाट डैम पहुंचे थे। इसी क्रम में वे लोग दामोदर नदी पर नहाने लगे।
नहाने के क्रम में पानी मे गहराई का पता नही चल सका और पानी के तेज बहाव व भवंर में भोला फंस गया। भोला के साथ पवन, अरविंद कुमार, अजीत कुमार, छोटू कुमार, सोनू कुमार, गौतम सभी दोस्त रामगढ़ से घूमने आये थे।
![]()












Leave a Reply