Advertisement

कोनार नदी में तैरता तीन दिनों से लापता सागीर का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कोनार नदी से 5 मई को पुलिस ने एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान बोकारो थर्मल राजाबजार रहिवासी मो. सागीर के रूप में किया गया।

बताया जाता है कि मृतक युवक बीते 3 मई से लापता था, जिसका गुमशुदगी की शिकायत बोकारो थर्मल थाना पुलिस से की गई थी। मृतक युवक का दिमागी सन्तुलन ठीक नहीं था। मृतक युवक का पत्नी सहित दो छोटे छोटे बच्चे है। सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा युवक का शव बोकारो थर्मल कथारा मार्ग पर कोनार नदी में तैरता बरामद किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो के पति मंजूर आलम, दीपक वर्मा, खीरू यादव आदि ने प्रशासन से मृतक के परिजन को आपदा विभाग द्वारा आर्थिक सहयोग दिलवाने में मदद करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *