Advertisement

कोनार नदी तट से नरकी के पिपरा रहिवासी का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में आईएल स्थित कोनार नदी तट से 8 जुलाई को एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी के पिपरा गांव रहिवासी के रूप में की गयी है।

जानकारी के अनुसार आईएल थाना के हद में खम्हरा पंचायत चुरू बदार गांव के नीचे कोनार नदी तट पर नग्न अवस्था में रहिवासीयों ने 8 जुलाई की अहले सुबह एक व्यक्ति के शव को देखा। शव देखते ही गांव में आग की तरह बात फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी शव देखने के लिए नदी तट पर पहुँच गये। शव नदी के घास के बीच पेट के बल डूबा पड़ा था।

रहिवासीयों ने इसकी सूचना आईएल थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनास्थल पर दल बल के साथ नदी तट पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान नरकी पिपरा गाँव रहिवासी 50 वर्षीय मंझला मांझी के रूप में की गयी है। शव नदी में बहकर यहाँ तक आ पहुंची है। समाचार प्रेषण तक मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *