Advertisement

बोलानी लाल डैम के निकट विवाहित महिला का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में बोलानी थाना क्षेत्र के लाल डैम के निकट बीते 2 जनवरी को एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नए साल के अवसर पर महिला के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा ज्यादती कर भेद खुलने के डर से हत्या कर दी गयी है। शव बरामदगी की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार बीते 2 जनवरी की दोपहर बोलानी के स्थानीय रहिवासियों ने लाल डैम के पास झाड़ियों में महिला का शव को देखा। जिससे रहिवासी हक्के बक्के रह गए। इसकी तुरंत सूचना रहिवासियों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बोलानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार मृतक महिला की पहचान बोलानी के बिरसा हार्टिंग (कोलू हार्टिंग) की हीरा मोती सिंकू के रूप मे हुई है।स्थानीय रहिवासियों के अनुसार उक्त महिला का विवाह लगभग 10 दिन पूर्व बोलानी पंचायत के ओएमसी हार्टिंग के रोहित चंपिया नामक युवक से हुई थी। मौत के कारणो की सच्चाई उजागर हेतु पुलिस प्रशासन एवं साइंटिफिक टीम जाँच मे जुट गई है।

स्थानीय रहिवासियों द्वारा संदेह किया जा रहा है कि महिला का दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। यह जांच का विषय है।देखना ये होगा कि पुलिस के जांच के बाद क्या सच निकल कर सामने आता है और अपराधी को कब तक पुलिस पकड़ लेती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *