Advertisement

करधोवा जंगल से संदिग्ध हालत में शादीशुदा युवती का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करधोवा जंगल में संदिग्ध स्थिति में एक शादीशुदा युवती का शव बरामद किया गया है। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में महुआटांड़ थाना क्षेत्र के छोटकी पुन्नू रहिवासी शादीशुदा युवती का शव करधोवा जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृतका का शरीर काला पड़ा है, वहीं चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट के भी निशान पाए गए हैं।
इस संबंध में महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने 26 अगस्त को बताया कि युवती की उम्र लगभग 19 वर्ष है। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी और वर्तमान में मां के साथ छोटकी पुन्नू गांव में रह रही थी।

बताया कि बीते 25 अगस्त को सुबह-सुबह वह खुखड़ी चुनने के लिए जंगल जाने की बात मां से कह कर हाथ में झोला लेकर घर से निकली, किन्तु शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसकी लगातार खोजबीन जारी रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका और 26 अगस्त की सुबह जब एक व्यक्ति जंगल बकरी चराने गया तो लक्ष्मी के शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को जब्त कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।घटना के बाद मृतका की मां ने थाना में लिखित तहरीर देकर अपने ही संगे संबंधियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगायी है। पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *