Advertisement

डीवीसी के तीन मंजिला आवास के रूम में मिला पूर्व सप्लाई मजदूर का शव

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित डीवीसी के तीन मंजिला आवास एसडिटी एक का कमरा नंबर एक में पूर्व सप्लाई मजदूर का 15 जनवरी को शव बरामद किया गया। मृतक 70 वर्षीय राकोहारी टेंटो बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहने वाला था। जो बोकारो थर्मल प्लांट में शर्मा कंस्ट्रक्शन के आधीन पूर्व में कार्यरत था। कार्य से हटाए जाने के बाद भी वह बोकारो थर्मल में ही अकेले रह रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे सुरक्षित मोर्चरी में रख दिया है।

इस संबंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रूपेंद्र कुमार राणा ने कहा कि डीवीसी के तिन मंजिला आवास के कमरे में मिला पूर्व सप्लाई कर्मी का शव को सुरक्षित रखा गया है। साथ ही मृतक के परिजन को दूरभाष से सूचना दिया गया है। उनके आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बता दे कि, जहां वह रहता था वहां से एक कपड़ा बिछावन व ओढ़ने का चादर पुलिस को मिला है। जिस रूम में मृतक रहता था उसमे ना दरवाजा है और ना ही खिड़की। इससे पुलिस मानकर चल रहीं है कि संभवतः उसे ठंड लग गई होगी। जिस कारण उसकी मौत हो गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *