Advertisement

तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का डीडीसी ने की शुरुआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिले भर में 25 अगस्त से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गयी। बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी), सिविल सर्जन, जिला परिषद उपाध्यक्ष, बोकारो विधायक प्रतिनिधि, जिला अस्पताल के अधीक्षक ने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जानकारी के अनुसार बोकारो जिला में शून्य से पांच वर्ष के 3 लाख 53 हजार 551 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर डीडीसी ने अपील किया है कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। कहा कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में बूथ बनाए गए हैं। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन क्रमशः 26 व 27 अगस्त को घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

डीडीसी ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। इसके लिए जिला स्तर के पदाधिकारी भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियान की निगरानी करेंगे। इस बार पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर से अभियान के सफल आयोजन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है।

बताया जाता है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बोकारो जिले में कुल 2099 बूथ बनाया गया है। जिसमें 4188 वैक्सीनेटर पोलियो का खुराक पिलाएंगे। पर्यवेक्षण के लिए 287 सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *