Advertisement

डीडीसी ने सोलर लिफ्ट इरिगेशन इकाई का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुण्डु पंचायत में 29 अप्रैल को जिला परिषद द्वारा निर्मित सोलर लिफ्ट इरिगेशन यूनिट (सोलर लघु सिंचाई इकाई) का निरीक्षण उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री ने किया।

मौके पर पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, वरीय लेखा पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी मनरेगा पंकज कुमार, स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में सोलर लिफ्ट इरिगेशन इकाई का निर्माण कार्य पूर्ण एवं कार्यरत स्थिति में पाया गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों एवं कृषकों को आउटलेट के माध्यम से सिंचाई का लाभ दिया जा रहा है। उक्त लिफ्ट इरिगेशन से 15 से 20 एकड़ के क्षेत्रफल में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

निरीक्षण क्रम में डीडीसी ने संबंधित संवेदक को पंप हाउस स्थल पर शेड का निर्माण करने का निर्देश दिया। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर आउटलेट निरीक्षण उपरांत संबंधित संवेदक को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आउटलेट को सड़क से 15 फीट की दूरी पर निर्माण कराने को कहा। साथ ही अन्य निर्माणाधीन सोलर लिफ्ट इरिगेशन में भी उपरोक्त दिशा – निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *