कार्य में तेजी लाने का बीडीओ को दिया निर्देश, मासांत तक कार्य पूरा करने को कहा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कसमार पंचायत में 8 दिसंबर को जेएसएलपीएस को आवंटित एग्रो पार्क का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री ने निरीक्षण किया।
उन्होंने दस एकड़ भूमि में हुए बागवानी, इंटरक्रॉपिंग कार्य आदि का जायजा लिया। उन्होंने यहां जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदीओं द्वारा हॉटीकल्चर, पॉल्ट्री आदि से संबंधित कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली।
मौके पर डीडीसी ने मनरेगा के तहत मिट्टी मोरम पथ तथा डीएमएफटी के तहत अमृत सरोवर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी रफ्तार देख उन्होंने कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार को कार्य में तेजी लाते हुए मासांत तक कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने कसमार पंचायत में निर्माणणाधीन वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया। मौके पर कोई मजदूर उपस्थित नहीं था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पूछने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
एक अन्य जानकारी के अनुसार उप विकास आयुक्त सेक्टर 12 स्थित पशुपालन विभाग के पॉल्ट्री यूनिट का भी जायजा लिया। वहां काफी बड़े क्षेत्र में पॉल्ट्री, हेचरी का आधारभूत संरचना पाया गया। उन्होंने आधारभूत संरचना की मरम्मति हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से पत्राचार कर मरम्मति का प्राक्कलन तैयार करने को कहा। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply