Advertisement

डीडीसी ने की चास प्रखंड के कुरमाटोला में आवास योजनाओं का निरीक्षण

समय पर कार्य पूर्ण करने की दी हिदायत, लाभुक महिलाओं से की संवाद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने 4 अक्टूबर को जिला के हद में चास प्रखंड के काशीझरिया पंचायत अंतर्गत कुरमाटोला का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने स्थानीय रहिवासी रानी दिव्या, चेपी देवी, बबली देवी, नेपुरा देवी, चारु देवी, पूनम देवी, सीता देवी एवं बाटुला देवी को प्राप्त आवास की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पीएम आवास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि शीघ्र आवास का लाभ लाभुक को मिल सके।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को सम्मानजनक आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जाए। मौके पर उपस्थित सभी लाभुक महिलाओं से संवाद कर योजनाओं के लाभ और उनकी संतुष्टि के बारे में उन्होंने जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि आवास मिलने से उन्हें सुरक्षित एवं स्थायी निवास का सपना पूरा हुआ है। निरीक्षण के दौरान चास प्रखंड के पीएम आवास समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *