Advertisement

वीडियो संवाद द्वारा डीडीसी ने बीडीओ, सीओ के साथ की बैठक

प्रमंडल स्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को बनाएं सफल-डीडीसी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 22 अगस्त को हजारीबाग में झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। उक्त कार्यक्रम में बोकारो जिले के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से योजना के लाभुक शामिल होंगे। जिले से 10 हजार से ज्यादा लाभुक हजारीबाग में प्रस्तावित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसे लेकर 20 अगस्त को बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने वीडियो संवाद के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ) एवं शहरी क्षेत्र के कार्यपालक दंडाधिकारी तथा अपर नगर आयुक्त के साथ बैठक की।

मौके पर अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

वीडिओ संवाद में उप विकास आयुक्त ने सभी बीडीओ तथा सीओ को लक्ष्य अनुरूप लाभुकों को प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में ले जाने का निर्देश दिया। इसे लेकर उन्होंने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लाभुकों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें नास्ता, फूड पैकेट, पानी आदि बस रवानगी से पूर्व उपलब्ध कराने को कहा।

वहीं, प्रखंड से रवाना होने वाले बसों की टुकड़ी के साथ मेडिकल टीम को टैग करने का निर्देश दिया। उनके पास फस्ट एड बाक्स, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो। कहा कि संबंधित प्रखंड के बीडीओ/सीओ तथा नोडल पदाधिकारी रहेंगे। बीपीएम जेएसएलपीएस एवं प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी समन्वयक पदाधिकारी रहेंगे।

उन्होंने लाभुकों को ले जाने एवं वापस कार्यक्रम स्थल से लाने के लिए बसों की व्यवस्था करने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया। बसों में बैनर अथवा योजना से संबंधित प्ले कार्ड निर्माण को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *