Advertisement

जनता दरबार पहुंचे फरियादियों के मामलों पर डीडीसी ने की सुनवाई

डीडीसी ने की 25 मामलों की सुनवाई, ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निष्पादन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में 17 अक्टूबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।

इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 25 से ज्यादा फरियादियों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, अनुमंडल कार्यालय चास एवं बेरमो, अंचल कार्यालय चास व् नावाडीह, बीएसएल, जिला समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *