किया ऑन स्पॉट कई मामलों का निष्पादन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 12 दिसंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।
इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 21 से ज्यादा फरियादियों की क्रमवार समस्या/शिकायतों पर डीडीसी ने सुनवाई की। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, अनुमंडल कार्यालय चास/बेरमो, अंचल कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply