Advertisement

हरी झंडी दिखाकर मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को डीडीसी ने किया रवाना

उद्योग केंद्र परिसर व् अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18 सितंबर से बोकारो जिला में ईवीएम जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। यह अभियान आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषण होने तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर 18 सितंबर को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त ने पांच मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन बोकारो जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों को ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) के संबंध में विस्तृत जानकारी देगी।

बताया जाता है कि उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला मुख्यालय स्थित उद्योग केंद्र परिसर में स्थापित ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर जिले के चास तथा बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में भी स्थापित किया गया है।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक ईवीएम जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इसके तहत आज से * जिला मुख्यालय एवं दोनों अनुमंडल क्षेत्र में ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर स्थापित किया गया है।

वहीं, पांच मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन को भी जिले से रवाना किया गया है। जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्षेत्र में आमजनों को ईवीएम मशीन, मतदान प्रक्रिया, वीवीपैट आदि के संबंध में विस्तार से व्यवहारात्मक जानकारी देगी।

इसके लिए मोबाइल वैन का रूट चार्ट भी तैयार किया गया है, सभी वैन की निगरानी के लिए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को डीईओ ने निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी बोकारो, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी बेरमो, विधानसभा स्तरीय मास्ट्रर ट्रेनर, निर्वाचन कोषांग के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *