एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने 25 जून को जिला के हद में चास प्रखंड के कुर्रा पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
डीडीसी मजूमदार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित और निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता की जांच की तथा लाभुकों से बात कर योजना की पारदर्शिता एवं संतुष्टि की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा लाभुकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करायें। उन्होंने यहां मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत सचिवालय बंद पाया गया। इस दौरान पंचायत सचिव एवं मुखिया को दूरभाष पर ससमय पंचायत सचिवालय खोलने एवं प्रज्ञा केन्द्र का संचालन सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया।
निरिक्षण के क्रम में डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, ताकि विकास योजनाएं सुचारू रूप से चल सके और पंचायत के रहिवासियों को समुचित लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान डीडीसी के साथ परियोजना पदाधिकारी माणिक चन्द प्रजापति, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे, रोजगार सेवक सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply