Advertisement

जनता दरबार में डीसीएलआर ने नामांतरण अपील सहित कई मामलों का किया निष्पादन

जिला उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार शिविर का हो रहा आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलो में 13 जून को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जिला के हद में अंचल कार्यालय चास के दाखिल-खारिज नामांतरण वाद में पारित आदेश के विरूद्ध डीसीएलआर चास के न्यायालय में नामांतरण अपील वाद पर 13 जून को डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता ने सुनवाई की। आयोजित विशेष कैंप/शिविर में काफी रैयत शामिल हुए। सुनवाई के क्रम में कई मामलों का निष्पादन किया गया।

ज्ञात हो कि 14 व् 16 जून को भी चास एवं आगामी 17 एवं 18 जून को चंदनकियारी में आयोजित विशेष कैंप/शिविर में डीसीएलआर चास मामलों की सुनवाई करेंगे। डीसीएलआर दत्ता ने सभी संबंधित आवेदकों को उक्त तिथियों को आयोजित कैंप/ शिविर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करने अन्यथा एक पक्षीय आदेश पारित करने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *