Advertisement

डीसी ने की चंदनकियारी में लाइब्रेरी निर्माण कार्यों की समीक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 5 मार्च को जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड में प्रस्तावित लाइब्रेरी निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी भवन के शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इसे विद्यार्थियों एवं आमजनों के उपयोग के लिए शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।

डीसी झा ने समीक्षा क्रम में कहा कि पुस्तकालय ज्ञान और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र होता है, जिससे विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलता है। साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पढ़ाई की सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला के हद में चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड स्तर पर मोहल्ला लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपने ही मोहल्ले में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *