एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 29 नवंबर को प्रस्तावित डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक को लेकर 28 नवंबर को टाउन हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठक स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैठक संचालन व्यवस्था एवं तकनीकी संसाधनों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित बैठक के मद्देनज़र सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, विद्युत एवं ध्वनि सिस्टम की कार्यक्षमता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक बोकारो जिला के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। मौके पर अप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीएमओ रवि कुमार, डीपीआरओ रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी (एपीआरओ) अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply