Advertisement

मैट्रिक में जिला टॉपर कृतिका को डीसी ने किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला के हद में तिसरी प्रखंड की बेटी कीर्तिका ने दशवी बोर्ड परीक्षा में जिला टॉप होने का गौरव हासिल की है।

जानकारी के अनुसार तिसरी प्रखंड के हद में चंदौरी की कृतिका कुमारी को मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप व राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने पर गिरिडीह जिला उपायुक्त (डीसी) नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बताया जाता है कि कृतिका ने मैट्रिक में 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *