Advertisement

सिटी सेंटर में आयोजित गणेश महोत्सव में शामिल हुए डीसी, डीडीसी व् एसडीओ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर में गणेश मंडली की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गणेश महोत्सव में 30 अगस्त को जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढ़ांडा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होकर भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की।

यहां पूजन उपरांत डीसी झा ने जिलेवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। साथ हीं कहा कि सभी पर्व-त्योहार को आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डीसी ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि पर्व-त्योहार के दौरान जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सहयोग और सामंजस्य बनाकर पर्व मनाएं, ताकि बोकारो जिला सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करता रहे। मौके पर डीडीसी मजूमदार एवं एसडीओ ढ़ांडा ने भी जिलेवासियों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *