एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिलेवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर 19 फरवरी को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने महान संत रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती के अवसर पर बोकारो के सेक्टर वन-बी स्थित श्रीरामकृष्ण विवेकानंद संघ के अध्यात्मिकता अभ्यास एवं विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर डीसी व् डीडीसी ने रामकृष्ण परमहंस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिलेवासियों की सुख-शांति, प्रगति एवं आपसी सौहार्द की कामना कर नमन किया। मौके पर डीसी झा ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस का जीवन प्रेम, सहिष्णुता और आध्यात्मिक एकता का संदेश देता है, जिसे समाज में अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर में भक्ति-भाव से प्रार्थना की गई तथा उपस्थित जनों को रामकृष्ण परमहंस के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष गोपाल चंद्र मुंशी, सचिव प्रणव मित्रा समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply