Advertisement

डीसी ने विधानसभा क्षेत्र के मतदान भवनों को उपस्कर सहित किया अधिगृहित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त राजेश सिंह ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी मतदान भवनों को उपस्कर सहित अधिग्रहित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आगामी 2 नवंबर से 03 नवंबर तक अधिगृहित किया गया है। यह अधिग्रहण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160(क) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिगृहित किया, जिसका आदेश 23 अक्टूबर को जारी किया गया है।
इस बावत जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि संबंधित मतदान केंद्रों के भवन प्रबंधक भवन के कमरों की चाभी के साथ उक्त तिथि को अपने कर्मी को मतदान केन्द्र पर उपस्थित रखेंगे। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्रों के भवन प्रबंधको को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *