एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में 16 मार्च को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी में निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने उपस्थित जनों को पवित्र रमज़ान माह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और हम सभी को इसी भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सीसीएल के सभी कर्मियों तथा देशवासियों को इस पावन अवसर की बधाई दी। संबोधन के उपरांत उन्होंने सभागार में उपस्थित कर्मियों से मुलाकात कर रमज़ान की मुबारकबाद दी।
इफ्तार कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता के माहौल के साथ इफ्तार में सहभागिता के साथ किया गया। इस दौरान सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
![]()













Leave a Reply