Advertisement

डीएवी सेक्टर चार के खिलाड़ियों का 76 पदकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेल में भी अपना परचम लहरा रहे है।

जानकारी के अनुसार डीएवी सेक्टर चार के खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 28 रजत एवं 20 कांस्य पदक सहित कुल 76 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। क्लस्टर एवं जोनल स्तर पर चयन के बाद डीएवी सेक्टर चार के सौ से अधिक खिलाड़ी देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल हुए।

खिलाड़ियों ने क्रिकेट, जिमनास्टिक, रोप स्किपिंग, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, जूडो, फुटबॉल, कराटे, लॉन टेनिस, ताइक्वांडो, आर्चरी और बास्केटबॉल सहित कई खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिमनास्टिक प्रतिस्पर्धा के अंडर-14 में सेकेंड रनर अप व अंडर-19 में रनर अप तथा रोप स्किपिंग प्रतिस्पर्धा के अंडर-14 में सेकेंड रनर अप व अंडर-17 और अंडर-19 में विजेता बनकर विद्यालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों की सराहना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *