Advertisement

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का उद्घघाटन आज

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2022 का उद्घाटन 23 दिसंबर को बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स खेलगांव में किया जायेगा। इसके मुख्य अतिथि डीएवी संस्था महासचिव अजय सुरी एवं डीएवी राष्ट्रीय निदेशक पीएस वन जेपी शूर द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

उक्त जानकारी गुवा से राँची प्रस्थान कर रहे डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने 22 दिसंबर को एक साक्षात्कार में दी। उन्होंने बताया कि आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स में पूरे भारतवर्ष के करीब 4000 बच्चे भाग लेंगे। जिसमें पुरे देश के बच्चे विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *