एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा सभागार में 11 जुलाई को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के मद्देनजर क्लस्टर-5 के 10 विद्यालयों की बैठक की गयी। अध्यक्षता डीएवी झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ जी.एन. खान ने की।
जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में डीएवी भंडारीदाह के प्राचार्य आरके सिंह, डीएवी स्वांग की प्राचार्या डोलन चंपा बनर्जी, डीएवी ललपनिया के प्राचार्य आकाश सिन्हा, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी आरा (कुजू) के प्राचार्य आलोक कुमार, डीएवी ढोरी के प्राचार्य अमिताव दास गुप्ता, डीएवी दुग्दा के प्राचार्य पी के पॉल, डीएवी घाटोटांड़ के प्राचार्य शुभेंदु शेखर कर तथा डीएवी चैनपुर के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से की गई। जबकि बैठक में कुल 31 खेलों के आयोजन स्थलों एवं तिथियों का सर्वसम्मति से निर्धारण किया गया। विभिन्न खेलों के लिए 25 तथा 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई। जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के खेल शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स के लिए 30 और 31 जुलाई तय किया गया। बताया कि आयोजित सभी खेल तीन श्रेणियों में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 शामिल है।
उन्होंने बताया कि बैठक में आयोजन स्थलों व उनके खेलों की सूची निर्धारित की गई, जिसमें डीएवी आरा (कुजू) में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, डीएवी स्वांग में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, डीएवी भंडारीदह में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, डीएवी ललपनिया में खो-खो, योग, डीएवी घाटोटांड़ में जूडो, कराटे, वुशु, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, डीएवी ढोरी में एथलेटिक्स, हैंडबॉल तथा डीएवी चैनपुर में चेस व् स्कीपिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
इस अवसर पर क्लस्टर 5 के प्रमुख सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन.खान ने अपने संबोधन में कहा कि खेल-कूद विद्यार्थी जीवन का अनिवार्य अंग है। यह उनके सर्वांगीण विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। कहा कि खेल समाज एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में मददगार सिद्ध होते हैं। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी स्टेट लेवल में खेलेंगे और इसमें प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी निभाएंगे। कहा कि विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। बैठक का संचालन सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे ने किया। समस्त आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार, वीणा कुमारी, आशा कुमारी, ममता पात्रा, शिक्षकेत्तर कर्मी लालबाबू प्रसाद यादव एवं सुशील कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply