Advertisement

डीएवी गुवा के छात्र अवनीश सिन्हा ने कराटे में आरेंज बेल्ट हासिल किया

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। इंसान में अगर सच्ची लगन हो तो मेहनत कर असंभव को भी संभव कर सकता है। निरंतर मेहनत सदैव सफलता का पथ प्रदर्शित करती है।

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा (DAV Public School Gua) में कक्षा चतुर्थ वर्ग में अध्ययनरत छात्र अवनीश सिन्हा ने अपनी मेहनत से आत्म रक्षा के लिए उठाये जाने वाले कराटे में आरेंज बेल्ट हासिल कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।

पूर्व कराटे के प्रथम ग्रेडिंग परीक्षा में छात्र अवनीश ने गोल्ड मेडल शील्ड हासिल कर डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ की पहचान बना चुका है। कराटे के साथ-साथ पठन-पाठन में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र के संदर्भ में स्कूल में सेवारत भौतिकी विज्ञान शिक्षिका ज्योति सिन्हा

ने बच्चे की सराहना करते हुए बतायी कि बच्चे का मानना है कि कराटे सीखने से वह अपनी और दूसरों की शारीरिक खतरे से सुरक्षा कर सकते हैं। कराटे सीख कर लोग अपने मानसिक तनाव को आसानी से दूर कर सकते हैं। कराटे से मजबूत भविष्य का निर्माण होता है । साथ ही कराटे सीखने से शरीर का विकास अच्छा होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *