Advertisement

डीएवी निदेशक जेपी शूर इंस्पायरिंग ह्यूमन बींइग अवार्ड से सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। दयानंद आंग्ल वैदिक (डीएवी) पब्लिक स्कूल मुख्यालय नई दिल्ली के निदेशक जेपी शूर को शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में पंजाब राज्य के इंस्पायरिंग ह्यूमन बींइग अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के द्वारा दिया गया। उक्त जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने 29 मार्च को दी।पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के शिक्षकों की बैठक में जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में डीएवी संस्था ज्ञान के क्षितिज में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाते जा रही है।

इस उत्कृष्ट पहचान एवं शिक्षा के मशाल को निरंतर प्रज्वलित करते रहने में डीएवी संस्था के निदेशक जेपी शूर का अग्रणी योगदान रहा है। वर्तमान में उत्कृष्ट शिक्षा के साथ -साथ ज्ञान रुपी श्रृंगार से बच्चों को अलंकृत करने में डीएवी संस्था किसी भी अन्य शिक्षण संस्था से पीछे नहीं है। मौके पर विद्यालय के दर्जनों शिक्षक व् शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *