Advertisement

ईस्ट जोन कराटे चैम्पियनशिप में डीएवी चिरिया के खिलाड़ियों ने अपने नाम की 7 मेडल

तृप्ति, राखी, नाग एवं प्रियंका ने बटोरे स्वर्ण पदक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। ऑल इंडिया गोजू रथ कराटे फेडरेशन की ओर से झारखंड की राजधानी राँची में दो दिवसीय ईस्ट जोन कराटे चैम्पियनशिप बीते 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित किया गया। चैम्पियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया के खिलाड़ियों ने 7 मेडल अपने नाम किए।

डीएवी चिरिया के खेल प्रशिक्षक और कराटे कोच सुमित सेनापति ने 29 अक्टूबर को बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से लगभग 240 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय के छात्रा तृप्ति सेनापति को सब जूनियर प्रतियोगिता के काता और कुमिते में 2 स्वर्ण पदक मिले। इसी प्रकार छात्रा अन्वेषा मिश्रा ने सब जूनियर बालिका वर्ग के काता और कुमिते में 1 रजत और 1 कॉस्य पदक प्राप्त किए।

वहीं 12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में काता और कुमिते में राखीश्री नाग को एक स्वर्ण पदक तथा एक काँस्य पदक मिला। उन्होंने बताया कि आठ से 10 वर्ष बालिका वर्ग के काता में 1 स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक छात्रा प्रियंका शर्मा ने बटोरे। ज्ञात हो कि कराटे कोच सेनापति के अगुवाई में स्कूल के प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को स्कूल के प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। साथ ही स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे सेनापति की प्रशंसा की।

स्कूल के प्राचार्य सिंह ने बच्चों को बताया कि कराटे एक व्यक्तिगत खेल है। इसलिए इसका ध्यान किसी अन्य व्यक्ति या टीम के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर नहीं, बल्कि खुद के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर होता है। यह स्वयं पर ध्यान निरंतर सुधार के साथ उनमें आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास विकसित करता है, जो इसका अभ्यास करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *