डीएवी चिड़िया का परीक्षा परिणाम ने विद्यालय की पहचान बना दी है-एस के लूथरा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मनोहरपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया ने कम समय में हीं अपनी शैक्षणिक क्षमता व् परीक्षा परिणाम से क्षेत्र में अच्छी पहचान बना ली है।

स्वामी दयानंद सरस्वती के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए डीएवी संस्था के राँची एवं जमशेदपुर संभाग के पूर्व निदेशक एस के लूथरा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती समाज में सत्य, धर्म और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए अतुलनीय कार्य किए हैं। उनका जीवन हमें सच्चाई और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने 17 अप्रैल को एक भेंट में कहा कि नक्सल प्रभावित डीएवी चिड़िया के स्थापना के उपरांत निरन्तर वे डीएवी चिड़िया का दौरा जमशेदपुर से आकर करते रहें। डीएवी चिड़िया को सेल प्रबंधन से करोड़ो रुपए का फंड निर्गत करा स्कूल के नए भवन के निर्माण में उन्होंने अनन्य योगदान दिया है।

ज्ञात हो कि, पूर्व निदेशक लूथरा के उत्कृष्ट प्रयास के परिणाम स्वरूप विद्यालय के नए भवन में कक्षा अष्टम एवं कक्षा दशम के बच्चों की पढ़ाई जारी है। साथ ही इस नए भवन में विद्यालय के भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान का प्रयोगशाला के साथ-साथ पुस्तकालय भी स्थापित की गई है। जिसका लाभ निरंतर यहां अध्ययनरत बच्चों को मिल रहा है। स्कूल के नए भवन में सभागार कक्ष भी बनाया गया है, जहां बच्चों को प्रशिक्षण के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराया जाता है।

पूर्व निदेशक लूथरा का एक ही ध्येय है कि निरन्तर डीएवी चिड़िया अबाध गति से आगे बढ़ते हुए बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता रहे। डीएवी चिड़िया के कक्षा दशम का परीक्षा परिणाम ने पूरे मनोहरपुर क्षेत्र में विद्यालय की अद्भुत पहचान बना दी है। सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातःकालीन एवं अपराहन कालीन नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय प्रयास रहा है।

बच्चों के सच्चे प्रेरक एवं मार्ग दर्शक सेल चिड़िया के पदाधिकारियों को साधुवाद ज्ञापित करते हुए पूर्व निदेशक सुशील कुमार लूथरा ने विश्वास जताया है कि आने वाले भविष्य में डीएवी चिड़िया का परीक्षा परिणाम और भी बेहतर होगा। उन्होंने सेल चिड़िया खनन विभाग के महाप्रबंधक रवि रंजन, महाप्रबंधक विकास दयाल तथा डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह की भूरी – भूरी प्रसंशा की है।

शिक्षा मानव की सफलता का आधार है-प्राचार्य

डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह वर्तमान मे बच्चों के उज्जवल भविष्य की चिंता से विद्यालय में बेहतर से बेहतर शिक्षण व्यवस्था किए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा मानव की सफलता का आधार है। प्राचार्य डॉ सिंह ने बच्चो के बेहतर अध्यापन के अतिरिक्त घर में भी को बच्चों के अध्ययन हेतु बेहतर माहौल दिए जाने के लिए अभिभावकों से अपील की है। प्राचार्य का मानना है कि अगर घर का माहौल बेहतर होगा तो स्वाभाविक रूप से बच्चे अच्छे माहौल में बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे।

बच्चों की प्रतिभा का विकास के बावत उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि डीएवी चिड़िया उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ कला और शिल्प की शिक्षा भी विद्यालय मे दी जा रही है।

विद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला और विषयगत कक्षाएँ इसकी शान है। विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रतियोगिता, कराटे, कबड्डी, फुटबॉल, योगा और एथलेटिक्स में बच्चों ने क्षेत्र में पहचान बनाई है। कला और संगीत की कक्षाएं भी विद्यालय को उच्च विकास की ओर ले जा रही हैं।

 90 total views,  7 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *